हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में 11 सितंबर को लाठी-डंडों से लैस पांच दबंगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान पता चला कि पीड़ित की आंते फट चुकी है जिसका उपचार जारी है। फटी हुई आंतों को ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया है।
बता दें कि मामला 11 सितंबर का है जब श्यामपुर निवासी शैलेंद्र हापुड़ आया था। हापुड़ के एक बाजार में सामान लेने के लिए पहुंचे शैलेंद्र पर लगभग पांच बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। माता मोहल्ला में हुए इस हमले में शैलेंद्र बुरी तरह घायल हो गया और बेहोश हो गया। मामले की जानकारी परिजनों को मिली। परिजनों ने पुलिस की सहायता से शैलेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका ऑपरेशन किया गया है। हमले के दौरान शैलेंद्र की आंते फट गई। ऑपरेशन के बाद फटी हुई आंतों को बाहर निकाला गया और पीड़ित के शरीर में कई जगह हुए फ्रैक्चर पर प्लास्टर चढ़ाया गया। पुलिस ने इस संबंध में लवलेश शर्मा पुत्र समेश शर्मा, जुनेद और आहिल व अन्य समेत पांच के खिलाफ धारा 147, 148, 325 तथा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509

































