👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर में बुधवार की सुबह एक पक्षी घायल हो गया जिसके बाद कॉलोनी निवासी युवा नेता अक्षत गर्ग ने कसेरठ बाजार में स्थित जैन पक्षी अस्पताल को सूचित किया। इसके बाद घायल पक्षी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।

अक्षत ने बताया कि वह घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच उनकी नजर एक घायल पक्षी पर पड़ी। उन्होंने जैन मंदिर वाली गली में जैन समाज द्वारा संचालित पक्षियों के अस्पताल को जानकारी दी जिसके बाद घायल पक्षी का उपचार अस्पताल में शुरू हुआ।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130























