हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कसेरठ बाजार में स्थित निशुल्क पक्षियों के अस्पताल में शुक्रवार को घायल उल्लू का इलाज किया गया जो अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। स्वस्थ होने पर उल्लू को पुन: जंगलों में छोड़ा गया। यह उल्लू मोनाड यूनिवर्सिटी से आया था जिसके पंजों में जख्म थे। डॉ निशांत कौशिक ने घायल पक्षी का उपचार किया जिसे शाम के ही समय यूनिवर्सिटी के पास स्थित जंगलों में ही छोड़ा गया।
आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह एक उल्लू मोनाड यूनिवर्सिटी के पास पहुंचा जिसके पंजे में जख्म थे। इसके बाद कुछ लोगों ने घायल उल्लू को दिगंबर जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी अस्पताल में पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों की देखरेख में उल्लू का उपचार किया गया जो कि अब पूरी तरह स्वस्थ है। बता दें कि उल्लू को मोनाड यूनिवर्सिटी के आसपास के जंगलों में ही छोड़ा गया जिससे वह अपने परिवार से मिल सके। बता दें कि कसेरठ बाजार में स्थित निशुल्क पक्षियों के अस्पताल में घायल पक्षियों का इलाज किया जाता है।



























