हापुड़ ,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): चाइनीज मांजे की चपेट में आकर हापुड के मौहल्ला श्रीनगर में एक कबूतर बुरी तरह घायल होकर जमीन पर आ गिरा और पीड़ा से तड़पने लगा। राकेश वर्मा सर्राफ ने तुरंत जैन पक्षी औषधालय, कसेरठ बाजार को फोन कर सूचना दी। औषधालय की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गयीं और अपनी चिकित्सा मोबाइल बेन में डाल कर औषधालय ले गयी और उसका उपचार शुरू कर दिया।पक्षी स्वस्थ होकर जल्दी आकाश में विचरण के लिए छोड़ दिया जाएगा।
केयर हॉस्पिटल की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
























