👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कसेरठ बाजार में स्थित दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में संचालित जैन पक्षी अस्पताल में सोमवार को तीन घायल पक्षियों को लाया गया। घायल पक्षियों को इलाज के दौरान स्वस्थ होने पर खुले आकाश में विचरण हेतु छोड़ जाएगा। ये घायल पक्षी कबूतर है जिन्हें पटेल नगर, कृष्णा नगर, शिवपुरी से लाए गए थे।
बता दें कि जैन बंधुओं द्वारा हापुड़ में जैन पक्षी अस्पताल संचालित किया जाता है। घायल पक्षी की सूचना मिलने पर अस्पताल की एम्बुलैंस घायल पक्षी को लेकर आती है और फिर योग्य चिकित्सकों द्वारा घायल पक्षी का इलाज किया जाता है।





























