हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के ग्राम सबली में एस.एस.वी. कालेज हापुड़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का आरम्भ लक्ष्यगीत व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारियों डा. ऋतु सिहं, डा. राहुल कुमार, डा. संजय कुमार के निर्देशन में डा. नवनीत त्यागी द्वारा स्वयंसेवियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डा. नवनीत त्यागी द्वारा स्वयंसेवकों का वजन, तापमान, रक्तचाप आदि की जाँच की गई। तथा उन्हें विभिन्न संक्रामक बिमारियों की जानकारी दी गई। डा. त्यागी ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य उपयोगी परामर्श प्रदान किया। शिविर के बौध्दिक सत्र में डा. मधुसूदन त्रिपाठी द्वारा इम्यूनिटी वर्धन विषय पर मूल्यवान व्याख्यान दिया गया तथा रोग प्रतिरोधकता क्षमता बढ़ाने के उपाय भी बताए गए। इस अवसर पर प्राचार्य सतीश कुमार, अनुज, नितिन, शेशांसी, प्रीति, अजय, मनीष, नैनसी आदि उपस्थित रहे।

























