कौशल विकास कार्यों की जानकारी दी गई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पास के प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत पुरातन छात्रों व उनके अभिभावकों को कक्षा 10 के उत्तीर्ण करने के उपरांत कौशल विकास के अनेक कोर्स की जानकारी दी गयी।
यह जानकारी गाज़ियाबाद से श्रीमती ज़ेबा व उग्रसेन सिंह (सेंटर इंचार्ज)विद्यालय में आकर दी जिसमें विद्यालय परिवार ने उत्साह से प्रतिभाग किया। इन कार्यक्रम में विशाखा व डॉ. रेणु देवी सहित फरजाना,मीनू,तस्लीम, शिफा,मुकुल,कार्तिक, नाजरीन आदि का सहयोग रहा।
























