नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा विकसित राष्ट्र
हापुड सीमन (ehapurnews.com): नव वर्ष 2024 के आगमन पर डॉ अनिल शर्मा के आवास पर आवास विकास कॉलोनी मेरठ रोड, हापुड़ पर सोमवारको एक चौपाल कार्यक्रम आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विकास अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री, भाजपा, को आमंत्रित किया गया। डॉ विकास अग्रवाल ने सभी को नव वर्ष एवं प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने समाज में अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों से भी अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बहुत सौभाग्य की बात है कि यह नव वर्ष प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रारंभ हो रहा है।निश्चय ही यह शुभ संकेत भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापना की ओर लेकर जाएगा।उन्होंने कहा कि इस अमृत काल में भारत के वैभव और ऊंचाइयों को दुनिया देखेगी। उन्होंने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित करने के लिए अपील की एवं सभी ने मतैक्य होकर उनके इस आव्हान को पूर्ण समर्थन देने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत त्यागी , परवीन त्यागी ,राकेश त्यागी , प्रवीण मित्तल , सतीश नागर , शिवकुमार , चौधरी विजयपाल , सचिन तेवतिया , सौरभ आनंद , दिनेश ठाकुर , अनिल आहूजा , मनजीत सिंह, रोहित सिरोही, सचिन सिरोही एवं बृजेश कुमार सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























