हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा पिलखुवा द्वारा संस्कृति सप्ताह के चौथे दिन वृक्षारोपण का कार्यक्रम सरकारी स्कूल में आयोजित किया गया वृक्षारोपण में अनेक प्रकार के पौधों का रोपण किया गया । संस्कृति सप्ताह के अंतिम पांचवे दिन आर्य समाज मंदिर पिलखुवा के प्रांगण में यज्ञ का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम देवताओं का आवाहन कर यज्ञ का आरंभ किया । आज के इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान वरिष्ठ कवि , साहित्यकार एवम सृष्टि शाखा के संरक्षक कवि अशोक गोयल व संस्था की मार्गदर्शक कवयित्री बीना गोयल रही। मार्गदर्शक बीना गोयल ने यज्ञ के महत्व को समझाते हुए कहां कि यज्ञ की यह परंपरा बहुत प्राचीन काल से चली आ रही है हमारे ऋषि-मुनियों ने जो यह परंपरा हमको बताई वह हमारे लिए अनेक प्रकार से लाभ प्रदान करती है। धार्मिक महत्व के साथ साथ यज्ञ करने से हमको ऑक्सीजन भी मिलती है और यज्ञ करने से संपूर्ण वायुमंडल शुद्ध होता है व यज्ञ करने से केवल कराने वाले को ही नही वरन 8किलोमीटर के संपूर्ण एरिया को आक्सीजन मिलती है व दूषित वायुमंडल शुद्ध होता है। कवि अशोक गोयल ने संस्कृति सप्ताह के विराम पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि सृष्टि शाखा की सभी बहनों में बड़ा ही प्यार लगाव व सहयोग की भावना है सभी ने भिन्न भिन्न कार्यक्रमो में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया वही कार्यक्रम से धर्म लाभ प्राप्त किया। सृष्टि शाखा ने संस्कृति सप्ताह की शुरुआत सुंदर काण्ड से हुई वही विराम भी धार्मिक कार्य यज्ञ के पवित्र कार्य से से हुई । वैसे भी सृष्टि शाखा समय-समय पर अनेक धार्मिक सामाजिक आयोजन करती रहती है जिससे अनेक जन इसका फायदा उठाते हैं।कार्यक्रम में प्रोहित गौरव शास्त्री मीनाक्षी गोयल पायल बंसल सीमा बंसल गुंजन कंसल शशि गुप्ता कुसुम लता गुप्ता अशोक गोयल बीना गोयल प्रियंका कंसल आशी मित्तल मनीष रानी बंसल लविता बंसल बबीता वर्मा ज्योति गोयल आदि उपस्थित थे।





























