हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन मंडी में स्थित सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट अनिल कुमार (भाजपा) द्वारा विद्यालय में झंडा फेहराकर रैली की शुरुवात की गई। मैनेजर अभिषेक कस्सप द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी बच्चों से हमारे देश के अमर शहीदों से प्रेरणा लेने की सीख दी।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शारदा रानी ने बच्चों को रैली को सुव्यवस्थित रूप से चलने की सीख दे कर रैली का शुभारंभ किया। छोटे-छोटे बच्चों ने अमर शहीद बन कर शहीदों की याद दिला दी। रैली को सुंदर बनाने में नीरज कुमार, दीपांशु सिंह, दीप्ति रानी, सीमा अग्रवाल, मोहशीना, रमन सागर, रंजीत कौर, भारती रानी, प्रिया सिरोही, दीपमाला , संतोष रानी का प्रमुख योगदान रहा ।
सिद्धार्थ चिल्ड्रंस एकेडमी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं


























