हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीलाओं का प्रदर्शन करने हेतु हापुड़ में रामलीला का भव्य आयोजन किया गया है। यह आयोजन रामलीला मैदान में चल रहा है। वैसे तो लोगों व बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल, तमाशे, झूले आदि की व्यवस्थाएं की गई है परंतु नौजवानों के लिए नौटंकी है।
नौटंकी में नर्तकियों ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी है। द्दिअर्थी गानों पर नृत्य करते हुए नर्तकियां अश्लील हरकतें करती रहती है जिस पर नौजवान चटकारे लेकर अश्लील इशारे करने में पीछे नहीं रहते। रामलीला में चल रही नौटंकी में नर्तकियों के अश्लील डांस की ये वीडियो है।

























