हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विद्युत उपकेंद्र सपनावत के गांव बझैड़ा कला में बिजली चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम के साथ गाली गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। बिजली कर्मियों का कहना है कि ग्रामीणों ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट भी की जिससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार विभाग के पोर्टल पर बिजली चोरी की एक शिकायत मिली थी जिसके पश्चात विद्युत कर्मी जांच के लिए पहुंचे। जांच में पाया गया कि तारों में कट लगाकर बिजली की चोरी की जा रही है। चोरी की बिजली से समरसेबल, वॉशिंग मशीन, पंखे, लाइट आदि उपकरण चलाए जा रहे हैं जिसका वीडियो लाइनमैन ने रिकॉर्ड कर लिया। वहीं मकान मालिक मौके पर पहुंचा और लाइनमैन के साथ मारपीट कर गाली गलौज की।
मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…
Read more



























