हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में हीट वेव ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। इन दिनों अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है लेकिन तपती गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं से लोगों को थोड़ी राहत भले ही मिली है लेकिन दोपहर के समय गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोग अब मजबूरी में ही घरों के बाहर निकल रहे हैं। संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास बना हुआ है। संभावना है कि शनिवार को यह तापमान दो डिग्री और चढ़ जाएगा जिससे अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों में तो तापमान 40 का आंकड़ा पार कर जाएगा। मंगलवार को 41 डिग्री टेंपरेचर की उम्मीद जताई जा रही है जिससे लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल हीट वेव को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोग दोपहर के समय बेवजह घरों से निकलने में कतरा रहे हैं।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051

























