ब्लैक मनी पर इंकमटैक्स वालों की नजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आयकर विभाग ने चुनाव में उपयोग होने वाले काला धन को जब्त के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए विभाग ने प्रदेश मुख्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया है। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए काला धन संबंधी सूचना देने के लिए टोल फ्री व अन्य फोन नंबर जारी कर दिए हैं।
आयकर विभाग के कंट्रोल रूम और टोल फ्री नंबरों पर चुनाव समाप्त होने तक शिकायतें स्वीकार की जाएंगी। कंट्रोल रूम में 24 घंटे, शिकायतें सुनने के लिए तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी किए गए वाट्सएप नंबर पर कोई भी व्यक्ति चुनाव में प्रयोग हो रहे काला धन के संबंध में शिकायत करने के अलावा उसकी फोटो या वीडियो भी भेज सकता है। पिछले लोकसभा चुनाव में आयकर विभाग ने 52 करोड़ रुपये जब्त किए थे। अपर आयकर निदेशक (जांच) व राज्य नोडल अधिकारी व्यय एवं निगरानी सुरेंद्र, मोहन ने बताया कि चुनाव में काला धन के बारे में सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। प्रदेश में काला धन पकड़ने के लिए पूरे प्रदेश में 300 अधिकारियों व निरीक्षकों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी हवाई अड्डों पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट के साथ मिलकर नजर रखी जा रही है। साथ ही रेलवे के माध्यम से नकदी की आवाजाही रोकने के प्रबंध किए गए हैं।
आबकारी विभाग ने भी की तैयारी:
चुनाव में अवैध शराब के इस्तेमाल पर रोक के लिए आबकारी विभाग ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। प्रयागराज में कंट्रोल रूम बनाया है।
पुलिस ने बनाया कंट्रोल रूम :
पुलिस मुख्यालय में भी चुनाव के संदर्भ में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से चुनावी शिकायतों और कानून-व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। लोग यूपी 112 के अलावा इंटरनेट मीडिया के एक्स पर यूपी पुलिस पर भी शिकायत कर सकते हैं।
यहां करें शिकायत
आयकर विभाग का टोल फ्री नंबर: 1800 1807540, आयकर विभाग का टेलीफोन नंबर
0522-2233306 पर सूचना दी सकती है। 6388736373 पर वाट्सएप के माध्यम से शिकायत की जा सकती है। चुनाव आयोग के मतदाता हेल्पलाइन मोबाइल एप सी विजिल (CVIGIL) पर भी शिकायत कर सकते हैं। चुनाव आयोग का टोल फ्री नंबर : 1950। पुलिस : यूपी 112 आबकारी: टोल फ्री नंबर 14405, 9454466019 (वाट्सएप नंबर)।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537

























