हापुड़ कोतवाली में आगुंतक कक्ष का उद्घाटन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर हापुड़ कोतवाली में नवनिर्मित आगुंतक कक्ष का फीता काट कर उद्घाटन किया और उम्मीद जताई कि कक्ष निर्माण से आगुंतकों को पुलिस द्वारा और अधिक सम्मान मिलेगा।
जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा गणतंत्र दिवस पर हापुड़ कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें सलामी दी। पुलिस अधीक्षक ने आगुंतक कक्ष का उद्घाटन करने के बाद कक्ष का निरीक्षण किया औऱ विश्वास व्यक्त किया कि विवेचकों व आगुंतकों को अब बेहतर स्थान मिल सकेगा। आगुंतक कक्ष को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र, सीओ अशोक सिसौदिया व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे उपस्थित थे।
अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123






















