एसएसवी इंटर कालेज में टायलेट का लोकार्पण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एसएसवी इंटर कालेज हापुड़ के भूतपूर्व प्रबंधक कृष्ण कुमार मित्तल व उनकी पत्नी ने शनिवार को छात्राओं के लिए निर्मित 14 सीट वाले टायलेट का लोकार्पण किया। भूतपूर्व प्रबंधक कृष्ण कुमार मित्तल ने टायलेट का निर्माण अपनी माता जी श्री मती उर्मिला गुप्ता धर्मपत्नी स्व.श्री महेश चंद गुप्ता की स्मृति में कराया है।
भूतपूर्व प्रबंधक कृष्ण कुमार गुप्त अपनी पत्नी के साथ शनिवार को एसएसवी इंटर कालेज पहुंचे, जहां उनका स्वागत विद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल, प्रधान अशोक कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा आदि ने पटका पहना कर व स्मृति चिन्ह भेंट करके किया।
भूतपूर्व प्रबंधक कृष्ण कुमार मित्तल ने कहा कि सामाजिक संगठनों तथा समाज सेवियों को नगर के शिक्षण संस्थाओं में सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आगे आना चाहिए। विद्यालय परिसर में 14 सीट वाला टायलेट पाकर छात्राओं ने खुशी जाहिर की है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288




























