हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकट के कस्बा खरखौदा में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने एक बारात घर का शनिवार को लोकार्पण किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत बारात घर का निर्माण किया गया है जिस पर एक करोड़ 25 लाख रुपए खर्च हुए है। बारात घर से इलाके के लोग लाभान्वित होंगे। इस मौके पर भूतपूर्व विधायक सतवीर त्यागी व अन्य लोगों के साथ भाजपाई उपस्थित थे।
























