गांव हरसिंहपुर विद्यालय की चार दीवारी का लोकार्पण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड तहसील के गांव हरसिंहपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय की चार दीवारी के नवनिर्मित कार्य का लोकार्पण शनिवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया।यह निर्माण व मरम्मत कार्य ग्राम पंचायत निधि द्वारा कराया गया है।सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाया और कहा कि देशभर में विकास की धारा बह रही है और विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की साख बढी है।ग्राम प्रधान राधा शर्मा के पति पंकज शर्मा व ग्रामीणों सांसद का स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी आदि उपस्थित थे।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























