VIDEO: शहीद सुनील कुमार कौशिक मार्ग का उद्घाटन










शहीद सुनील कुमार कौशिक मार्ग का उद्घाटन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  हापुड़ के मौहल्ला त्यागी नगर में शनिवार को हापुड़ मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती तथा नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने शहीद सुनील कुमार कौशिश मार्ग का उद्घाटन किया। बता दें कि हापुड़ निवासी सुनील कुमार कौशिक बीएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात थे जो कि पंजाब के अमृतसर में ड्यूटी करते समय शहीद हो गए।

शहीद सुनील कुमार कौशिक बीएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात थे जो भारत-पाक सीमा पर बीओपी-शेरपुर, 183 बटालियन बीएसएफ अजनाला अमृतसर पर तैनात थे। यह सीमा संवेदनशील सीमाओं में से एक मानी जाती है। इसी वर्ष 22 मई को एएसआई सुनील मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे थे कि मध्यरात्रि को मौसम अचानक खराब हो गया और भारी आंधी-तूफान की वजह से वह बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान अन्य साथियों की मदद से उन्हें अमृतसर के आईवीवाई अस्पताल ले जाया गया जहां चार दिनों तक उन्होंने ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ी। 27 मई को सुनील का इलाज के दौरान निधन हो गया। सुनील लगभग 34 वर्षों से देश की सेवा कर रहे थे। शनिवार को हापुड़ का मौहल्ला त्यागी नगर में शहीद सुनील कुमार कौशिश मार्ग का उद्घाटन हुआ।

सुनील के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता कौशिक, एक बेटी और एक बेटा है। पुत्री आकांशा की शादी हो चुकी है जबकि पुत्र अंकित प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा है।








Related Posts

मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से मेरठ जाने की सूचना पर रविवार की सुबह 10:00 बजे नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस…

Read more

टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक अप्रैल से राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा पर नकद भुगतान बंद करने पर विचार कर रहा हैं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज

गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज

सम्पूर्ण जैन समाज एकजुट होकर कार्य करे-सुरेश जैन ऋतुराज

सम्पूर्ण जैन समाज एकजुट होकर कार्य करे-सुरेश जैन ऋतुराज
error: Content is protected !!