हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव वनखंडा में सोमवार को अजगर बसंती माता मंदिर में प्राचीन मेले का फीता काट कर उद्घाटन हुआ। अजगर बसंती माता मंदिर पर मेले का आयोजन पिछले कई वर्षों से होता आ रहा है जहां दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से कुछ मांगता है उसकी मनोकामना आवश्यक पूर्ण होती है। बताया जाता है कि यह मेला लगभग ढाई सौ से 300 वर्षों से चला आ रहा है जो प्रति वर्ष लगाया जाता है।
आपको बता दें कि प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के आखिरी सोमवार को भव्य मेले का आयोजन होता है। मान्यता है कि कई वर्षों पहले भादो माह तक भी बारिश न होने पर वनखंडा की दो बेटियों ने अपने प्राण त्याग दिए थे जिनकी याद में यह मेला हर वर्ष आयोजित होता है। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले तथा चाट पकौड़ी के साथ-साथ अन्य दुकानें भी लगते हैं। यह मेला रोजगार के अवसर भी प्रदान करता है। सोमवार को मेले का आरंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशुतोष त्यागी, ग्राम प्रधान सुरेश चंद, सुधीर त्यागी, मंच संचालक अनिल कुमार, मोनू बजरंग, संजय पांडे बाबूगढ़ प्रभारी आदि उपस्थित रहे।




























