👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में सपनावत नहर पुल पर स्थापित नवनिर्मित पुलिस चेक पोस्ट का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रविवार को फीटा काटकर किया।
बता दें कि पुलिस चौकी सपनावत का निर्माण जनसहयोग से किया गया है जहां रविवार को उद्धाटन के बाद पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान एसपी और एएसपी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी पिलखुवा, प्रभारी निरीक्षक धौलाना व अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041


























