
प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):वर्ष -2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ रहे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ के दूसरे दिन गुरुवार को हापुड के एस एस वी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और सेवा यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ जनपद हापुड प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फीता काटकर किया।कालेज संस्थापक बाबू लक्ष्मी नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया और परिसर में पौधारोपण किया,साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर विधायक विजयपाल आढती,जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष पवन गर्ग,कालेज के प्रदीप गुप्ता व सचिव अमित अग्रवाल जौनी आदि उपस्थित थे।गत 11 वर्ष में केन्द्र सरकार की उपलब्धियो की चित्र प्रदर्शनी का अतिथियो ने अवलोकन किया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































