👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार की त्वरित विकास योजना के अंतर्गत गांव शेखपुर में बुधवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल व विधायक विजयपाल ने सीसीरोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
सांसद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि केंद्र व प्रदेश सरकार गांवों के विकास तथा यातायात साधनों की सुगमता के लिए वचनबद्ध है। गांव शेखपुर में सीसी रोड के निर्माण से ग्रामीण लाभान्वित होंगे और आने-जाने में सुविधा होगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509






























