👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ में एक जवान से साधु के वेश में आए एक व्यक्ति ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर 90 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि मोहल्ला आदर्श नगर निवासी विरेंद्र कुमार बहादुरगढ़ के बैंक में किसी काम से गया था। वापस लौटते समय बहादुरगढ़ के पास एक आम के बाग के किनारे खड़े साधु ने हाथ देकर विरेंद्र से लिफ्ट मांगी जिसके बाद पीछे से कार में आए साधु के तीन साथियों ने बाइक रुक वाली। चारों ने मिलकर वीरेंद्र से 90 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249























