हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ढाई बीघा जमीन के लालच में एक महिला ने पति के सहयोग से अपनी विधवा सास की तकिए से मुंह दबाकर निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को रविवार को गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपी महिला को पुलिस शनिवार को गिरफ्तार कर चुकी है। यह वारदात जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के गांव सिकंदरपुर में 31 अगस्त की रात को हुई।
पुलिस ने बताया कि गांव सिकंदरपुर में एक महिला ज्योति अपने पति जोगेंदर व सास कांति के साथ रहती थी। ज्योति को यह डर था कि कांति के पास जो ढाई बीघा जमीन है वह उसे अपने भतीजे के नाम ना कर दे जिसको लेकर सास बहू में अक्सर विवाद रहता था।
बात 31 अगस्त की रात की है कि सास-बहू के बीच कहासुनी हुई जिस पर ज्योति ने अपने पति जोगेंद्र के सहयोग से सास कांति की तकिए से गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया बरामद किया है और हत्यारोपी बेटे जोगेंद्र को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने जोगेंद्र की पत्नी ज्योति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बता दें कि जोगेंदर कांति का गोद लिया पुत्र था और कांति की हत्या के बाद शव का चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के भाई सोहन पाल निवासी पटौदी जारचा ने तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या करने तथा साक्ष्य छिपाने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया है।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996



























