हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में कैश कलेक्शन कंपनी सीएमएस के कर्मियों से करीब 40 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस ने 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ चल रही है.
नौ अगस्त को पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गालंद के पास कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर एजेंटों से 40 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था और गाड़ी के चालक मथुरा प्रसाद को गोली मारकर नोटों से भरा बैग लूट लिया था. बदमाशों की धरपकड़ के लिए साइबर सेल और एसओजी समेत सात टीमें लगाई गई जिनके हाथ कई अहम सुराग लगे है. पुलिस ने 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घटना को अंजाम देने से पहले बाइक से रेकी की थी. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
I.I.E.M. ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्री, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक






























