बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को दो घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर में हुई 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात 60 वर्षीय शाहिद की हत्या हुई। शनिवार की सुबह उसका शव खाट पर पड़ा मिला। पुलिस ने दो घंटे के भीतर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार शाहिद का शव खाट पर पड़ा हुआ था जिसका गला कटा हुआ था। शव को देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में दो घंटे के भीतर ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























