👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने छिजारसी टोल के पास चाय की दुकान चलाने वाली गीता की शिकायत पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच करने की बात कही है। गीता ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के पास गीता चाय की दुकान करती है। गीता ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी उसके साथ अभद्रता करते हैं जिसके चलते वह पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के पास पहुंची और मामले से अवगत कराया। एसपी ने कहा कि अधिकारिक स्तर पर जांच कराई जाएगी और उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625






























