
फर्जी आईटीसी क्लेम करने के मामले में दो महीने में विभाग ने 13.48 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फर्जी तरीके से आईटीसी क्लेम लेने वाले जीएसटी विभाग की एसआईबी की रडार पर हैं। पिछले दो महीने में टीम ने 13 करोड़ 48 लाख रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी है। इन टैक्स चोरों पर विभाग की पैनी निगाह है। 11 जून की बात करें तो जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में डेक्सस मेटल प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा। जहां 2.12 करोड़ की आइटीसी हड़पने का मामला सामने आया। 13 जून को यूएचएम एलायज पर कार्रवाई में चार करोड़ की आईटीसी क्लेम की गई। 17 जून को संदीप एंटरप्राइजेज ने 7.45 करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी क्लेम की, लेकिन एसआइबी की टीम ने वहां कोई फर्म नहीं पाई। 19 जून को खेकड़ा टेस्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 1.84 करोड़ की आईटीसी हड़पी।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867


























