ससुरालियों ने दामाद को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित गांव रतुपुरा निवासी अनवार अहमद ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। जिसके बाद मायके वाले घर आए और उनके बेटे को पीटा। जिसके बाद अनवार अहमद ने थाने में तहरीर देते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस ने गाजियाबाद निवासी आबिद, बाबर, अजहर और शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि अनवार अहमद ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे की शादी करीब 15 वर्ष पहले गाजियाबाद निवासी एक लड़की से हुई थी। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर शुक्रवार को झगड़ा हो गया। जिसके बाद पुत्रवधू ने अपने मायके फोन कर मामले की सूचना दी। सुबह के समय मायके वालों ने अपनी बेटी के ससुराल आकर दामाद के साथ गाली-गलौज करते हुए मार पिटाई की। मार पिटाई देख जब बड़ा बेटा छोटे भाई को बचाने आया। तो मायके वालों ने उसे भी बहरमी से पीटा। भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए मायके वाले चले गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित अनवार अहमद की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

























