हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जरोठी में स्थित आईआईईएम कॉलेज में शनिवार को छात्रों को जी-20 सम्मेलन के बारे में जानकारी दी जहां सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षकों ने जी-20 से जुड़ी जानकारियां छात्रों को दी।
आपको बता दें कि 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा। ऐसे में केंद्र सरकार सम्मेलन से जुड़ी हर जानकारी छात्रों, बच्चों तक भी पहुंचाना चाहती है जिसके चलते शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा मंत्रालय के आदेश पर सभी स्कूलों को नोटिफिकेशन जारी कर आदेश दिया है कि छात्रों को भी जी-20 सम्मेलन से जुड़ी हर जानकारी दी जाए। ऐसे में शनिवार को हापुड़ के आईआईईएम कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां सभी को जी-20 सम्मेलन से जुड़ी जानकारियां दी गई।
इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, छात्रों, मैनेजमेंट आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जी-20 सम्मेलन के महत्व को समझा। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ पायल गुप्ता, अध्यापिका मंजू सिंह, विनीता शर्मा, छात्रा आंचल रानी, प्रियंका, राधा, साक्षी, सिमरन तथा छात्र हर्ष, विक्रम आदि सम्मिलित हुए।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























