हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में जब-जब भी संगीन वारदात हुई हैं, उसमें बाहरी गुंडों का हाथ निकला हैं। यह गुंडे जनपद में आते हैं और रैकी करके चले जाते हैं। फिर घटना को अंजाम देने के लिए गैंग के साथ धड़कते हैं। इसके बाद संगीन अपराध कर रफू चक्कर हो जाते हैं।
जनपद में हुई लूटपाट, हत्या, चोरी, ठगी आदि की वारदातों में पुलिस द्वारा पकड़े गए गुंडों की गिरफ्तारी से यह खुलासा हो चुका हैं कि अन्य जनपदों बदमाश हापुड़ आकर लूटपाट कर फरार हो जाते हैं।
इसी थ्योरी पर पुलिस 47 लाख रुपए की लूट के मामले में काम रही है जिसके लिए 5 टीमें लगी हैं। तीन दिन पहले थाना पिलखुवा के गालंद के पास से एक कंपनी का 47 लाख रुपए लूट कर बदमाश फरार हो गए थे।























