
हापुड़ देहात थाने में प्रभारी विजय गुप्ता ने किया ध्वजारोहण
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान से थाना परिसर गूंज उठा। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पूरा इलाका देश भक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि गौरवशाली इतिहास, आदमय साहस और अनमोल बलिदान का प्रतीक है। इस दौरान उन शहीदों को याद किया जिन्होंने देश की रक्षा, सुरक्षा और आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में थाने को विशेष रूप से तिरंगे के रंग में सजाया गया।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695































