
अग्रवाल महासभा ने मनाया आजादी का पर्व,शहीदो को याद किया
हापुड सीमन (ehapurnews.com):देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर अग्रवाल महासभा हापुड़, संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल, स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति, अग्रवाल महासभा महिला मंच हापुड़ ने संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक रामलीला मैदान के बाहर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर अग्रसेन भवन पर ध्वजारोहण किया। साथ ही अग्रसेन भवन में एक सभा का भी आयोजन किया गया।
इस संयुक्त आयोजन में अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले, सुधीर गुप्ता, मुकुल त्यागी एडवोकेट, आशुतोष आजाद, गुलशन त्यागी, अर्चना कंसल, पूनम गुप्ता, स्वाति गोयल, संजय अग्रवाल, राजीव गर्ग दतियाना वाले, सोनू बंसल, वीरेन्द्र गर्ग बिट्टू, विशाल गुप्ता, भारत भूषण चावल वाले, गिरीश अग्रवाल, पुरूषोतम शरण चौबे जी, मनोज गुप्ता, आशीष विजयंत, राहुल बंसल, कपिल गार्मेंट, विपिन पंसारी, रवि मिलन टेंट,विशाल पानी वाले आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुदित गोयल ने किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























