हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना के विधायक असलम चौधरी के जुलूस में स्टंटबाजी और हुड़दंग करने के मामले में यूपीएसआईडीसी चौकी प्रभारी ने डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। बता दें कि हाल ही में बसपा से सपा में शामिल हुए विधायक असलम चौधरी लखनऊ से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां से जहां उनके समर्थकों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। हापुड़ से धौलाना तक विधायक के समर्थकों ने जुलूस निकाला जिसमें यातायात व अन्य नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। इस दौरान वाहनों पर स्टंट किए गए और जमकर हुड़दंग मचाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099

भाकियू नगर अध्यक्ष हापुड़ केशव अग्रवाल की ओर से सभी को दिवाली की हार्दिक बधाई






























