👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में वैश्य समाज द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जहां ५ जून को दिल्ली के टॉलकटोरा में होने वाले कार्यक्रम के बारे में लोगों को बताया गया और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया गया. बैठक में संगठन के प्रदेश मंत्री यूपी संजय अग्रवाल, जिला अध्यक्ष हापुड़ विपिन गुप्ता, महा मंत्री उदय कंसल, जिला सचिव युवा राहुल कंसल, पिलखुवा वैश्य समाज के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, ललित मोदी, हरीश अग्रवाल, प्रवीण मित्तल, पंकज मित्तल, संजय बंसल, अंशुल गर्ग, विनय अग्रवाल, अशोक गोयल, सुनील गर्ग, विपिन प्रसाद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे.


























