
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर बाइक पर स्टंट करना स्टंटबाजों को भारी पड़ गया। यातायात पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 26,500/- का चालान किया है। दरअसल सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें तय संख्या से अधिक बाइक सवार बाइक पर बैठकर स्टंट करते हुए दिखाई दिए। एक ही युवक तो पीछे लटका हुआ था। जरा सी लापरवाही में जान भी जा सकती थी। ऐसे में ई हापुड़ न्यूज ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद यातायात पुलिस ने संज्ञान लेकर बाइक का 26,500 रुपए का चालान कर दिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























