हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम के नाना की अस्थियों का शुक्रवार को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर स्थिति ब्रजघाट गंगा में विसर्जन किया गया। डीएम मेधा रूपम के नाना डॉ ओमप्रकाश का कुछ समय पहले दिल्ली में स्वर्गवास हो गया था जिनकी अस्थियों का विसर्जन गंगा में किया गया और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के नाना डॉक्टर ओपी आर्य का 12 सितंबर को दिल्ली में देहांत हो गया था। जिलाधिकारी मेधा रूपम मामा अनुराग व अन्य रिश्तेदारों के साथ गढ़मुक्तेश्वर पहुंची जहां गंगा में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नाना ओम प्रकाश आर्य की अस्थि विसर्जित की। साथ ही आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। इस दौरान डीएम ने परिजनों के साथ गंगा मंदिर में गंगा मैया के दर्शन कर प्राचीन नक्का कुआं शिव मंदिर, झारखंडेश्वर मंदिर पहुंचकर प्रभु का स्मरण किया।

निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625

























