👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों से गुरुवार को गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली गई और प्रशासन द्वारा निश्चित स्थान पर गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। साथ ही अगले बरस जल्दी आने की भी भगवान गणेश से प्रार्थना की। विदाई महोत्सव में श्रद्धालुओं ने गणेश भगवान को विदाई दी।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की अठसैनी नहर समेत अन्य क्षेत्रों में भी गुरुवार को भगवान गणेश जी का विसर्जन किया गया।
विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी आस्था के रंग में रंगे हुए दिखाई दिए। भगवान गणेश के भजनों पर नृत्य करते हुए श्रद्धालु आगे बढ़े जिन्होंने भगवान गणेश का विसर्जन किया और विश्व को निरोगी रखने की प्रार्थना की।
























