हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राजस्थान के दौसा के लालसोट कस्बे में एक महिला चिकित्सक द्वारा की गई खुदकुशी तथा आए दिन मरीजों के तिमारदारों द्वारा क्लीनिकों व नर्सिंग होमों पर की जा रही तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार को हापुड़ के चिकित्सक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आहान पर रेलवे रोड पर एकत्र हुए। इस दौरान चिकित्सकों ने महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें कि दौसा की महिला चिकित्सक डा. अर्चना शर्मा के खिलाफ एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में धारा – 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था जिससे आहूत होकर डा. अर्चना ने खुदकुशी कर ली थी। डॉ. अर्चना को चिकित्सकों ने श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हापुड़ की अगुवाई में ज्वाइंट एडिटर यूपी आईएमए डा. योगेश, आईएमए यूपी के वाइस प्रेसिडेंट डा. आनंद प्रकाश, हापुड़ आईएमए प्रेसिडेंट डा. दिनेश गर्ग, आईएमए हापुड़ के सचिव डा. विक्रांत बंसल, डा. वी.पी. अग्रवाल, डा. जे.पी. अग्रवाल, डा. नरेंद्र केन, डा. दीपा शिखा गोयल, डा. श्याम कुमार, डा. शिव कुमार, डॉ. एनएम सिंह, डा. डीके कंसल, डा. विजय शर्मा, डा. पवन सिंघल, डा. एनसी शर्मा, डा. अनुराग सिंघर, डा. संजय, डा. कार्तिकेय शर्मा, डा. ऋतु धवन शर्मा, डा. एसके सक्सेना, डा. आर के वशिष्ठ, डा. अजय कंसल, डा. एच के साहनी, डा. गौरव मित्तल, डा. विमलेश आदि शनिवार की सुबह रेलवे रोड पर स्थित डा. योगेश गोयल के क्लीनिक पर एकत्र हुए।





























