
15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर होंगे शिक्षित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अब शिक्षित किया जाएगा। जल्द ही इनकी कक्षाओं का संचालन भी शुरू होगा। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश जारी किया है।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले में 15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षरों को साक्षर बनाने हेतु अहम कदम उठाए जा रहे हैं जिसके तहत निरक्षरों को चिन्हित करने के साथ ही प्रोढ़ निरक्षर को साक्षर बनाने के लिए गांव-गांव वालंटियर तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए उल्लास एप्प के माध्यम से सर्वे किया जाएगा और वालंटियर गांव-गांव जाकर निरक्षरों को नि:शुल्क सेवा देकर उन्हें साक्षर बनाएंगे।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500

























