पक्का बाग में अवैध रुप से भूखंड को टुकड़ों में बेचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोग कहते है कि कारोबार नहीं है। हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते है फिर भी हापुड़ में प्रोपर्टी का धंधा लोगों को खूब रास आ रहा है। प्रोपर्टी में कालेधन का निवेश बढ़ रहा है जिस कारण भाव आसमान छू रहे है। ताजा मामला पक्का बाग का सामने आया है।
पक्का बाग मंडी में एक मकान टू साइड रोड पर करीब तीन सौ वर्ग गज में बना था जिसे प्रोपर्टी के धंधेबाजों ने परचेज कर लिया और फिर मलवा बेचकर प्लेन कर दिया। धंधेबाजों ने प्लाट को तीन हिस्सों में बांट दिया। अब पूरा सौदा तीन करोड़ बीस लाख रुपए में बेच दिया गया है। इस धंधे में रवींद्र, अमित व रवि आदि को भारी मुनाफा हुआ है। बिचौलियों की भी खूब मौज आई है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 एक्ट के तहत अनाधिकृत रुप से भूमि का उप विभाजन कर भूखंड़ों में क्रय-विक्रय करना गैर कानूनी है। ऐसे में अनाधिकृत रुप से भूमि का उपविभाजन कर सृजित किए गए भूखंडों पर भवन निर्माण की अनुमति हापुड़-विकास प्राधिकरण द्वारा नहीं दी जाती है। यानि कि भवन निर्माण पूरी तरह अवैध होगा। इसके अतिरिक्त केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड व प्रवर्तन निदेशालय भी धन के निवेश की जांच करता है। काले धन से जुड़ी खबरों की जानकारी के लिए जुड़े रहें ई हापुड़ न्यूज के साथ।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811


























