हापुड़, सीमन/सुरेंद्र शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में पार्किंग ठेकेदार तीर्थ नगरी को बदनाम कर रहे हैं जो कि आने वाले श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर ओवररेटिंग कर अवैध रूप से शुल्क वसूल रहे हैं। मामले की जानकारी जब हापुड़ के कप्तान को मिली तो वह पुलिस टीम के साथ प्राइवेट गाड़ी में सवार होकर ब्रजघाट पहुंचे और पाया कि पार्किंग के ठेकेदार और कर्मचारियों द्वारा पार्किंग पर्ची पर ओवररेटिंग कर अवैध रूप से वसूली की जा रही थी। पर्ची पर 53 रुपए लिखे थे जबकि 60 रुपए वसूल कर लिए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक को हिरासत में ले लिया।
मामला शनिवार का है जब पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा प्राइवेट गाड़ी में सवार होकर ब्रजघाट पहुंचे और लगातार मिल रही शिकायत का संज्ञान लिया। बृजघाट पहुंचकर जिस भी गली में कप्तान की निजी गाड़ी को पार्क करने का प्रयास किया तो ठेकेदार ने उनसे अवैध रूप से वसूली की। जब एसपी ने पुलिस को गिरफ्तारी के आदेश दिए तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक को हिरासत में ले लिया है। हापुड़ के कप्तान का कहना है कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ उन्होंने बताया कि अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं से यह अवैध रूप से 100 तक वसूल कर लिया करते थे। ऐसा न होने पर मारपीट भी करते थे। आपको बताते चलें कि इससे पहले भी बृजघाट पर अवैध रूप से वसूली करने के मामले में गाजियाबाद के शास्त्री नगर के ठेकेदार पियूष भारती के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए

































