
👁 49 views Views
देवनंदिनी ओवर ब्रिज के नीचे अवैध प्लाटिंग
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ गढ़ रोड पर स्थित देव नंदिनी फ्लाई ओवर के नीचे अवैध प्लाटिंग व मिट्टी भराव का धंधा तेजी से चल रहा है।
उक्त स्थान पर हजारों वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग की गई है और तीन-चार फुट ऊंची दीवार करके अवैध मिट्टी से भराव किया जा रहा है। निवेशक काले धन का निवेश करके जीएसटी चोरी में लिप्त हैं।
एचपीडीए व खनन विभाग की सांठगांठ से हापुड़ में अवैध प्लाटिंग व खनन करके लाई जा रही मिट्टी भराव का धंधा चल रहा है। नागरिकों ने अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846































