
बाबूगढ़ में अवैध प्लॉटिंग की ध्वस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। जेसीबी मशीन की मदद से अवैध प्लॉटिंग को प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया। एचपीडीए की कार्रवाई से हड़कंप मच रहा। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में काटी गई अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइजरों ने लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर यह प्लाटिंग काटी जिसे प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया।
प्राधिकरण के अनुसार जोन H1 के अंतर्गत अमित चौधरी ग्राम शाहपुर जट बाबूगढ़ हापुड द्वारा किए गए अवैध भू उप-विभाजन के विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राधिकरण प्रवर्तन टीम व थाना बाबूगढ़ पुलिस बल की मौजूदगी में D. O. करने के कार्रवाई की गई।
जॉन H1 के अंतर्गत नवीन कुमार पुत्र नानक चंद, निकट शिवा ढाबा बाबूगढ़ हापुड द्वारा किए गए भू उप विभाजन के विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राधिकरण प्रवर्तन टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में D. O. की कार्रवाई की गई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























