हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने हापुड़ में गुरुवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। नौ प्रकरणों में ध्वस्तिकरण और एक प्रकरण में सीलिंग की कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण करने वालों को भी कड़ी चेतावनी दी है। एचपीडीए ने रशीद अली द्वारा गांव दस्तोई रोड हापुड़ में 5000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, 3000 वर्ग मीटर में जसरूप नगर दस्तोई रोड पर इरफान अली द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग, 4000 वर्ग मीटर में गांव अब्दुल्लापुर बसंत गौयना मोदीनगर रोड हापुड़ पर पिंटू, राजेश दास और अमरजीत द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग, बाबू, विजय, आरिफ और कलुआ द्वारा नया बाईपास के पास गोंदी सलाई रोड पर 6,300 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, राकेश त्यागी द्वारा पीएनबी बैंक की बिल्डिंग के पीछे मोदीनगर रोड पर 3,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग , राकेश मनोज त्यागी द्वारा दस्तोई रोड पर 8,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, विपिन दीवान द्वारा पटना गांव से मुरादपुर रोड पर 7000 वर्ग मीटर में की गई अवैध लोटिंग, रोशन खरबंदा द्वारा धीरखेड़ा चौकी मार्ग पर 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, मनोज कश्यप, तेजपाल, सुमित आदि द्वारा श्याम नगर प्रीत विहार के पास 7000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। सुरेंद्र सैनी द्वारा गांव ट्याला किठोर रोड हापुड़ में 2500 वर्ग मीटर में बनाई गई टीन शेड और दुकान के खिलाफ कार्रवाई की।






























