हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव देहरा में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के पश्चात लेखपाल ने मामले की जांच शुरू की तो आरोप सही पाए गए जिसके बाद उपजिलाधिकारी के आदेश पर लेखपाल ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों ने चारदीवारी भी बना दी।

धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में खसरा संख्या 50 और 53 में उर्स दर्ज है। खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर चारदीवारी बना ली। मामले की शिकायत राजस्व विभाग को दी गई तो अधिकारियों के निर्देश पर लेखपाल ने जांच शुरू की। शनिवार को एसडीएम संतोष उपाध्याय के आदेश पर लेखपाल देवेंद्र सिंह ने गाजियाबाद के इसरार अहमद और कुंवर नाजिम के खिलाफ ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा और सरकारी संपत्ति नष्ट करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























