
अवैध खनन करने वाले एक बार फिर खनन विभाग की टीम के सामने भागे, डंपर व बुलडोजर तक सिमटी कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार की रात अवैध खनन में लिप्त खनन माफिया अवैध खनन कर रहे थे। तभी खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खनन माफिया भाग खड़े हुए। टीम ने तीन किलोमीटर का पीछा कर डंपर और बुलडोजर को पकड़ लिया। आपको बता दें कि खनन विभाग की कार्रवाई अक्सर डंपर व बुलडोजर तक सीमित रह जाती है और अवैध खनन करने वाले खुलेआम घूमते हैं।
जनपद हापुड़ का अवैध खनन से पुराना नाता है। अवैध खनन की गतिविधियां लगातार जारी है। रात के समय अवैध खनन माफिया अवैध खनन करते हैं। ऐसे में खनन विभाग की टीम कार्रवाई करती है तो अवैध खनन करने वाले उसके सामने ही भाग खड़े होते हैं। अधिकांश मामले में तो मुकदमा भी दर्ज नहीं होता जिसके चलते अवैध खनन में लिप्त लोगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601



























