हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो बाबूगढ़ क्षेत्र के फेमस टूरिस्ट ढाबे के पास मौजूद शराब के ठेके के पीछे की है जहां एक युवक अवैध रूप से शराब बेचता हुआ दिखाई दे रहा है. सूचना मिलने पर आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
आपको बता दें कि बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित ढाबे के पास मौजूद शराब के ठेके के पीछे कुछ आरोपी अवैध रूप से शराब बेचते हुए कैमरे में कैद हो गए. लोगों का यह भी कहना है कि यहां ओवर रेटिंग कर शराब बेची जा रही थी. सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.























