👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के धंधे का खुलासा किया है और इस धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं कच्ची व अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने कच्ची व अपमिश्रित शराब बनाते समय एक आरोपी को रंग हाथ दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब, करीब 800 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।आरोपी गढ़ के कल्याण वाली मढैया का देवेन्द्र है।आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान लाहन व कैमीकल्स से कच्ची शराब तैयार कर आस-पास के क्षेत्र में बेचना स्वीकार किया है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























